Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीगया कुंड परिसर में जय भारत मंच द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का...

गया कुंड परिसर में जय भारत मंच द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— ग्राम पंचायत बिलहरी अंतर्गत स्थित गया कुंड परिसर में रविवार को जय भारत मंच के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए आम, जामुन, आंवला, कदम, शमी तथा अमरूद सहित लगभग 10 से 15 पौधों का रोपण किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में जय भारत मंच के प्रांतीय सदस्य राहुल पटेल सहित गया कुंड आश्रम में पिछले लगभग 35 वर्षों से सेवा दे रहीं गीता पुरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सुधीर ताम्रकार, मोहित तिवारी, संदीप तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।जय भारत मंच की पदाधिकारी टीमअध्यक्ष – सुधीर ताम्रकारउपाध्यक्ष – सुनील कुमार नायकसचिव – अखिल सोनीसह सचिव – संतोष माझीकोषाध्यक्ष – अभिलाष चौरसियाप्रांतीय सदस्य (महाकौशल) – राहुल पटेलजिला – कटनी, मध्य प्रदेशकार्यक्रम का समापन सभी पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट