Friday, December 5, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभैरवगढ़ जेल पहुंची बाबा काल भैरव की शाही सवारी, सिंधिया पगड़ी और...

भैरवगढ़ जेल पहुंची बाबा काल भैरव की शाही सवारी, सिंधिया पगड़ी और सुधीर बैंड रहे आकर्षण का केंद्र

लोगों ने किए काल भैरव के दर्शन

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ बाबा महाकाल के सेनापति भगवान काल भैरव की शाही सवारी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी पर भव्यता के साथ नगर भ्रमण पर निकली। इस बार सवारी का विशेष आकर्षण रही सिंधिया राजघराने की विशेष मराठी पगड़ी और आगरा का सुप्रसिद्ध सुधीर बैंड, जिसने अपनी मधुर धुनों से भक्तों का मन मोह लिया।

भैरवगढ़ जेल पहुंचे बाबा काल भैरव
सवारी श्री कालभैरव मंदिर से प्रारंभ होकर भैरवगढ़ जेल तक पहुंची, जहां कैदियों और जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बाबा की पालकी का पूजन किया। जिलाधीश रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भगवान काल भैरव का पूजन-अर्चन कर सवारी की शुरुआत की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दो किलोमीटर तक चली यह शाही सवारी सिद्धवट घाट पर पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुई।

मदिरा का लगाया भोग
बीते दिन काल भैरव अष्टमी पर हजारों भक्तों ने विशेष पूजन-अभिषेक किया। रात 12 बजे बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया, जहां मदिरा भोग और भव्य आतिशबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट