P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशब्रिज निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा: सरियों में फंसकर मजदूर की मौत,...

ब्रिज निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा: सरियों में फंसकर मजदूर की मौत, निकाला गया शव

उज्जैन में ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा

उज्जैन/ कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/ जिले के शांति पैलेस चौराहे पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशोक के रूप में हुई है, जो निर्माणाधीन पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछाने का काम कर रहा था।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पिलर पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अशोक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सरियों के बीच फंस गया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मी विष्णु ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि मजदूर खुद को बाहर नहीं निकाल सका।

गैस कटर से काटे गए सरिए

घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है, लेकिन सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और श्रमिकों ने गैस कटर की मदद से सरियों को काटकर अशोक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

नीलगंगा थाना प्रभारी टी. तरुण कुरिल ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान मजदूर सरियों में फंस गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है और निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट