P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को हर वर्ग की चिंता… मुख्यमंत्री आश्रय...

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को हर वर्ग की चिंता… मुख्यमंत्री आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण

शीत लहर के मद्देनजर रैन बसेरों में व्यवस्थाएं पाई गईं चाक-चौबंद

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ विगत दो दिनों से लगातार जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रविवार रात्रि को नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थलों (रैन बसेरों) का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नानाखेड़ा बस स्टैंड एवं दूध तलाई स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया।

कंबल, हीटर की व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थलों में ठहरने वाले निराश्रित लोगों के लिए कंबल, हीटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाकचौबंद होने पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया।

लोगों से चर्चा कर जानी समस्याएं
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने अपील की कि कड़ाके की ठंड के दौरान निराश्रित एवं जरूरतमंद लोग खुले में न रहकर मुख्यमंत्री आश्रय स्थलों में ठहरें, जहां उनके लिए सुरक्षित एवं समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा सहित नगर निगम एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट