Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में लाखों की देशी मदिरा नष्ट, आबकारी विभाग की कार्रवाई

उज्जैन में लाखों की देशी मदिरा नष्ट, आबकारी विभाग की कार्रवाई

उज्जैन: बुलडोजर चलाकर नष्ट की गई लाखों की अनुपयोगी देशी मदिरा

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नए वर्ष के पहले माह में आबकारी विभाग ने जिले में बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी देशी मदिरा को नष्ट किया है। यह कार्रवाई एमआर-5 मक्सी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर की गई, जहां बुलडोजर चलाकर कुल 21 हजार 310.74 बल्क लीटर पुरानी देशी मदिरा का नष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 94.72 लाख रुपए बताई गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, जिले के पांच देशी मदिरा मध्य भंडारागारों में संग्रहित अत्यधिक समय से पड़ी मदिरा अनुपयोगी हो चुकी थी। इस पर शासन से अनुमति मिलने के बाद समिति की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। कुल 2 हजार 367.86 पेटियों में रखी देशी मदिरा को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट किया गया।

आबकारी आयुक्त निधि जैन एवं नोडल अधिकारी मुकेश रंधावा ने बताया कि यह संपूर्ण प्रक्रिया शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई, ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना न रहे।
आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश, ग्वालियर द्वारा तराना, उज्जैन, खाचरौद, महिदपुर एवं बड़नगर स्थित भंडारागारों में रखी अनुपयोगी मदिरा को नष्ट करने की अनुमति दी गई थी।

इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन, समिति अध्यक्ष राजेश बोरासी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट