P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में लैंड पुलिंग योजना की वापसी के बाद मना जश्न… भारतीय...

उज्जैन में लैंड पुलिंग योजना की वापसी के बाद मना जश्न… भारतीय किसान संघ को दिया धन्यवाद

किसानों ने जमकर की आतिशबाजी

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन में लैंड पुलिंग योजना को वापस लिए जाने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से योजना का विरोध कर रहे किसानों ने शुक्रवार को शहर में अनोखे तरीके से जश्न मनाया। किसानों ने भूमि पुत्र स्वरूप अंगारेश्वर महादेव का मिट्टी से अभिषेक कर कृतज्ञता व्यक्त की, और अपनी मेहनत, जमीन की रक्षा होने पर भगवान का धन्यवाद किया।

भारतीय किसान संघ कार्यालय पहुंचे किसान
लैंड पुलिंग योजना को वास लिए जाने के बाद बड़ी संख्या में किसान ढोल-नगाड़ों के साथ कलेक्टर कार्यालय से रैली निकालकर भारतीय किसान संघ कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचकर किसानों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं और योजना वापस लेने के फैसले का स्वागत किया। किसानों ने कहा कि यह जीत उनकी एकता और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने प्रशासन और सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर मना जश्न
उज्जैन के किसानों की भावनाओं को समझते हुए निर्णय लिया गया, लैंड पुलिंग योजना को निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर कार्यालय के बाहर वातावरण उत्सव जैसा बन गया। ढोल की धुन पर किसान झूमते नजर आए, वहीं कई युवाओं ने नृत्य कर खुशी जताई। किसानों का कहना है कि यह फैसला उज्जैन के कृषि क्षेत्र और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट