P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशShri Mahakaleshwar Temple में दर्शन हुआ आसान, ऐसे करें बुकिंग

Shri Mahakaleshwar Temple में दर्शन हुआ आसान, ऐसे करें बुकिंग

Shri Mahakaleshwar Temple भक्तों के लिए बड़ी राहत: अब न कतारों का झंझट, न टिकट की चिंता! घर बैठे 250 रुपये में पक्की करें अपनी संध्या और शयन आरती।

उज्जैन के Shri Mahakaleshwar Temple में दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर आ गयी है। अब दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले भक्तों को आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन होंगे। क्योंकि अब बाबा महाकाल की संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गयी है। Mahakaleshwar Temple में संस्था आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी। इसके लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क देना होगा। बुकिंग https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए सही वेबसाइट पर जाएं

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग Shri Mahakaleshwar Temple में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं।

Mahakal Aarti Online Booking के लिए 250 रुपये देना होगा

संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और Shayan Aarti के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से की जा सकेगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु ₹250/- का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है। बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First come, first serve) के आधार पर संचालित होगी।

Online Booking वाले भक्तों को यहां से मिलेगी एंट्री

आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती के लिए शाम 6 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा।

आरती के दौरान जारी रहेंगे चलित दर्शन

मंदिर प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान ‘चलित दर्शन’ की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर समिति के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, ताकि उज्जैन पहुँचने वाले हर भक्त को एक सुखद और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

Official Website – shrimahakaleshwar.mp.gov.in

Ticket Price ₹250 per devotee
Booking Mode 100% Online (No counter sales for these slots)

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट