P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: महाकाल के दरबार में ठगों की खैर नहीं, दर्शन के दौरान...

उज्जैन: महाकाल के दरबार में ठगों की खैर नहीं, दर्शन के दौरान सायबर फ्रॉड से बचाएंगे डिजिटल योद्धा

पुलिस और इंजीनियरिंग छात्रों की अनोखी पहल

उज्जैन/ कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु अवंतिका नगरी पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए उज्जैन पुलिस प्रशासन ने तकनीक और सतर्कता का अनूठा संगम पेश किया है। श्रद्धालुओं को ठगी और साइबर अपराधों से बचाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सायबर वारियर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।

​छह प्रमुख केंद्रों पर त्वरित सहायता

​प्रशासन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले छह महत्वपूर्ण केंद्रों पर ये विशेष डेस्क स्थापित किए हैं। यदि किसी श्रद्धालु के साथ मोबाइल चोरी, होटल या कैब बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी, अथवा यूपीआई (UPI) से जुड़ी कोई डिजिटल ठगी होती है, तो वे सीधे इन केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं।

​इंजीनियरिंग के छात्र संभालेंगे तकनीकी मोर्चा

​इस पहल की सबसे खास बात पुलिस और युवाओं का समन्वय है। स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है। ये युवा सायबर वारियर्स तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आम जन को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक भी करेंगे।

​मौके पर ही होगी FIR और कार्रवाई

​अक्सर तीर्थयात्री कानूनी प्रक्रिया की जटिलता से बचने के लिए शिकायत नहीं करते, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन डेस्क पर शिकायत मिलते ही तत्काल एफआईआर (FIR) और त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम सुरक्षित और सुगम दर्शन की दिशा में एक बड़ी राहत साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट