P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​हरदा में मासूम से दरिंदगी, बेर खिलाने के बहाने खंडहर ले गया...

​हरदा में मासूम से दरिंदगी, बेर खिलाने के बहाने खंडहर ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म के बाद बालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आंगनबाड़ी से लौटे मासूम को पड़ोसी ने बेर के बहाने मौत के जाल में फंसाया

हरदा/ नौशाद खान/ खबर डिजिटल/ शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीती 13 फरवरी को एक खंडहर सरकारी स्कूल में मिली साढ़े पांच वर्षीय मासूम की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी ‘भूरा’ मृतक का पड़ोसी ही निकला, जिसने पहले बच्चे का भरोसा जीता और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

​लालच देकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

​पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि घटना वाले दिन मासूम आंगनबाड़ी गया था। आरोपी भूरा ने आंगनबाड़ी से लौटते समय बच्चे को कुरकुरे खिलाए और करीब डेढ़ घंटे तक अपने पास बहला-फुलाकर रखा। इसके बाद वह मासूम को बेर खिलाने के बहाने एक पुराने बंद पड़े सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया। वहां आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया।

​चिल्लाने पर घोंटा मासूम का दम

​दुष्कर्म के दौरान जब मासूम दर्द से चीखने लगा, तो आरोपी पकड़े जाने के डर से घबरा गया। उसने बालक की आवाज दबाने के लिए उसका मुंह और नाक जोर से दबा दी, जिससे दम घुटने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव पर कपड़ा डालकर वहां से चुपचाप फरार हो गया।

​CCTV फुटेज ने बेनकाब किया चेहरा

​पुलिस को शव मिलने के बाद गले पर चोट के निशान मिले थे, जिससे हत्या का संदेह गहरा गया। एसपी शशांक के निर्देशन में जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो दोपहर 1:55 बजे मासूम स्कूल की ओर जाता दिखा। ठीक 3 मिनट बाद आरोपी भूरा भी उसी दिशा में जाते हुए कैद हुआ। शाम 5:24 बजे आरोपी को अकेले वापस लौटते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट