खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- शारदेय नवरात्र की नौ दिवसीय आराधना और भक्ति के बाद उमरियापान नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन समारोह संपन्न हुआ। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे नगर में भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, चण्डी माता मंदिर, ग्राम पंचायत प्रांगण, कटरा बाजार, कुदवारी मोहल्ला, न्यू बस स्टैंड, अंधेली बाग, नई बस्ती सहित अन्य प्रमुख स्थलों से दुर्गा प्रतिमाएं गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों पर नगर भ्रमण करती हुई निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमाएं विभिन्न जलाशयों में पहुचीं जहां पूजन-अर्चन के बाद विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। एक-एक से दर्जन भर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इससे पहले श्रद्धालुजनों द्वारा हवन, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपनी पुलिस टीम एवं राजस्व अमले के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था में जुटे रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इसके अलावा बम्हनी, महनेर, पचपेढ़ी, पोंड़ीकला बी, झिंना पिपरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। ग्रामीण अंचलों में भी मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
उमरियापान में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
उमरियापान में धूमधाम से संपन्न हुआ दुर्गा विसर्जन 2025 | भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम
सम्बंधित ख़बरें


