P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीटेंट गोदाम में अचानक भड़की आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसानग्रामीणों ने...

टेंट गोदाम में अचानक भड़की आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसानग्रामीणों ने बुझाई आग, उमरियापान के कुदवारी गांव की घटना

उमरियापान कुदवारी गांव में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- उमरियापान थाना क्षेत्र के कुदवारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक टेंट गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखी रजाई, गद्दे, कूलर, पंखे, इलेक्ट्रिक लाइट, तार, सोफे और अन्य टेंट सामग्री जलकर राख हो गई। इस हादसे में टेंट व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम लगभग 5 बजे गोदाम से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने टेंट व्यवसायी दीपू बर्मन को सूचना दी। शटर खोलते ही अंदर आग धधक रही थी। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और सहयोगियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

लगभग कई घंटों की मशक्कत के बाद बोरिंग के पानी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। हालांकि, फायर ब्रिगेड वाहन के पहुंचने तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और भीड़ का माहौल रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट