P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल की कार्यशाला

सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल की कार्यशाला

भाजपा मंडल उमरियापान में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला

खबर डिजिटल. अंकित झारिया.उमरियापान:- भाजपा मंडल उमरियापान में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी सुरेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन अंत्योदय को समर्पित है। उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के जरिए मनाया जाना चाहिए। जिला मंत्री विजय दुबे ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम होंगे। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि सभी कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर होंगे। हर कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी करनी होगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अंकित झारिया,सह संयोजक जयपाल सिंह,जितेन्द्र अरोरा,जगन्नाथ मांझी,संदीप सोनी,शैलेन्द्र झारिया,राकेश दाहिया,शिवचरण पटेल,सुशील महोबिया,रामविशाल विश्वकर्मा,रिंकू मिश्रा,संदीप सोनी,अरुण गुप्ता,प्रवीण चौरसिया,जगत सिंह ठाकुर,लखन पटेल,नरेंद्र पटेल,अनिल नामदेव,रिंकल सोनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट