P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलीराजपुर: उमराह यात्रियों का तंज़ीम नुरे इस्लाम जमात खिदमत जल्सा कमेटी ने...

अलीराजपुर: उमराह यात्रियों का तंज़ीम नुरे इस्लाम जमात खिदमत जल्सा कमेटी ने किया स्वागत

अलीराजपुर, नावेद रजा/खबर डिजीटल/ नगर की सामाजिक संस्था तंज़ीम नुरे इस्लाम जमात खिदमत जल्सा कमेटी द्वारा गुरुवार को रानू मैरिज गार्डन में पवित्र तीर्थ उमराह यात्रा पर रवाना होने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष सलाउद्दीन नवाबी ने बताया कि अलीराजपुर शहर से कुल 8 यात्री (महिला और पुरुष) उमराह के लिए रवाना हो रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर कमेटी पदाधिकारियों ने सभी पुरुष यात्रियों का इस्तक़बाल (स्वागत) किया।

ये भी पढ़े – Railway Apprentice Vacancy: रेलवे में 2865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन – Khabar Digital

इस अवसर पर शहर काज़ी जनाब सय्यद अफ़ज़ल मिया के पौते सय्यद मोहसिन मिया का विशेष स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व मुस्लिम समाज उपाध्यक्ष शाह नवाज़ वारसी, इमरान कुरैशी, हाशिम मकरानी और सलाउद्दीन नवाबी (सल्लू) आदि का भी सम्मान किया गया। सलाउद्दीन नवाबी ने बताया कि सय्यद मोहसिन मिया ने “अल मीर हमजा टूर एंड ट्रेवल्स” की शुरुआत की है, जो हर माह यात्रियों को उमराह ज़ियारत के लिए मक्का और मदीना भेजने की सुविधा प्रदान करेगा। इससे मुस्लिम समाजजनों को उमराह सफर में आसानी होगी।

कार्यक्रम में कमेटी उपाध्यक्ष असलम सहारा, सचिव इमरान बागवान, इक़बाल मदनी, सजाउद्दीन नवाबी, मेहमूद कुरैशी (पेपु), ईशाक बच्चू, एजाज़ मदनी, इल्यास हुसैन, अनवर हुसैन, तबरेज़ कुरैशी, वसीम मकरानी भूरा, आशिफ़ शेख, इमरान मदनी, साजिद साजु (4u मेन्स) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जल्सा कमेटी के मीडिया प्रभारी साबिर शेख द्वारा दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट