नई दिल्ली/खबर डिजिटल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को तमिलनाडु के ईरोड जिले स्थित प्रसिद्ध हल्दी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर का निरीक्षण किया और हल्दी उत्पादक किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि हल्दी किसानों के हितों की रक्षा और उनके उत्पाद को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।


