P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, ईवीएम पर...

कटनी में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, ईवीएम पर उठाए सवाल

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/ कटनी -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के अंतर्गत कटनी में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश चौबे के नेतृत्व और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट के मार्गदर्शन में सुभाष चौक पर शिविर लगाकर आम नागरिकों को इस महाअभियान की जानकारी दी गई।इस अवसर पर व्यापारी, मजदूर और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए वैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम मशीनों के माध्यम से वोट चोरी कर रही है, जिससे जनता का मतदान के प्रति उत्साह घट रहा है।प्रभारी राजेश चौबे ने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को इस अभियान से जोड़कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि वोट चोरी पर रोक लगाई जा सके।अमित शुक्ला ने बताया कि जिले के प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को ईवीएम की गड़बड़ियों और मतदाताओं की भूमिका पर जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, रामनरेश त्रिपाठी, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, प्रशांत जायसवाल, मोहम्मद शकील, डॉ. आनंद पटेल, डॉ. नरेंद्र राय, अजय जैसवानी, दिग्विजय सिंह, मनोहर कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट