P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम अतरसुमा में प्रौढ़ की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा...

ग्राम अतरसुमा में प्रौढ़ की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप


ग्राम अतरसुमा में प्रौढ़ की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

कटनी – ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौड़ी चौकी के ग्राम अतरसुमा में आज सुबह एक प्रौढ़ का शव खेत के पास पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश पिता मचलेश्वर चनपुरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश चनपुरिया बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे भोजन करने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। आज सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने उनके खेत के पास आम के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी और सिलौड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के पैर की उंगलियों में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका गहराई है कि मुकेश की हत्या की गई हो। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट