CM Kisan Samman Yojana 14th kist: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त को लेकर सरकार ने संकेत दिए हैं, जिससे लाखों किसानों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं।
14वीं किस्त का इंतजार
प्रदेश में किसान कल्याण को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार लगातार सक्रिय है। पिछले साल अगस्त 2025 में योजना की 13वीं किस्त जारी की गई थी। और अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। इस बीच सरकार की ओर से बड़े संकेत मिलने लगे हैं।
दरसअल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि बजट 2026-27 में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है, जो किसानों के हितों को मजबूत करेगा।
एक नजर में योजना
प्रदेश के करीब 82 लाख किसान योजना से जुड़े
हर साल 6000 रुपये की सहायता
तीन किस्तों में मिलती है राशि
14वीं किस्त का इंतजार
कब आएगी किस्त?
सूत्रों के अनुसार, पात्र किसानों के डेटा का सत्यापन और विभागीय प्रक्रिया अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। यह भी बता दें कि प्रदेश की मोहन सरकार ने साल 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया है, ऐसे में इस योजना की अगली किस्त को लेकर उम्मीद और भी बढ़ गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार कब आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान करती है और किसानों के खातों में राहत की राशि पहुंचती है।


