P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलाड़ली बहना की राशि 3000 करने और नए पंजीकरण की मांग को...

लाड़ली बहना की राशि 3000 करने और नए पंजीकरण की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

सौरभ श्रीवास्तव

खबर डिजिटल कटनी – लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपये प्रतिमाह करने और नए पंजीकरण के लिए पोर्टल प्रारंभ करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को पुरानी कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सौम्या राँधेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी महिलाओं को केवल 1500 रुपये ही मिल रहे हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में यह राशि नाकाफी है और महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में करीब पाँच लाख महिलाओं के नाम पात्र सूची से हटाए गए हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।महिला कांग्रेस की मांग है कि लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण के लिए तत्काल विधिवत पोर्टल शुरू किया जाए, फरवरी माह से ही राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जाए तथा योजना से हटाए गए सभी पात्र महिलाओं के नाम पुनः जोड़े जाएं। सौम्या राँधेलिया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द महिलाओं के हित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो महिला कांग्रेस अनवरत और उग्र आंदोलन करेगी।प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोसुफ़ बिट्टू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।प्रदर्शन में महिला कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट