MP Weather : सावधान! मध्यप्रदेश के इन जिलों में गिरेंगे ओले, होगी भारी बारिश!

MP Weather : मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने मध्यप्रदश्ेा में एक बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 25 मई से 1 जून के बीच कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना हैथ् क मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। 

बीते रविवार को एमपी के कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में गर्मी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस से कम है। खजुराहो को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों मे गर्मी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने वाला है, जिसके चलते 25 मई से 1 जून के बीच मौसम में बदलाव होगा और प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि होने की संभावनाएं है। 

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के दिनों में बारिश ओलावृष्टि से मानसून पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। मानसून अपने निश्चित समय पर ही मध्यप्रदेश में दस्तक देगा। वर्तमान समय में हो रही बारिश की वजह से फसलों पर भी कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि वर्तमान समय में खेतों में फसलें खड़ी नहीं है। इसलिए किसानों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment