बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ कलेक्टर ने किया सम्मानित

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में  माह के प्रथम कार्य दिवस 1 फरवरी को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दें। समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी अधिकारी-कर्मचारीगण अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और हमारे पास जो आये उसका काम सेवा के भाव से संवेदनशीलता के साथ करने की बात कहीं।

शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अकोदिया के नायब तहसीलदार नागेश पॅवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एडीएम बी.एस.सोंलकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्केल, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ महेन्द्रप्रताप सिंह किरार, जिला कोषालय अधिकारी जी.एल.गुवाटिया, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे, ई-गवर्नेंस प्रबंधक बिरम सिंह सोंधिया, लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक आशय श्रीवास्तव, भू अभिलेख अधीक्षक नरेश कुमार सोनी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट अधीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment