डिप्टी कलेक्टर को जनपद पंचायत CEO का चार्ज,, कहा कार्यों में आएगी तेजी
शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिला मुख्यालय पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर महेन्द्रप्रताप सिंह किरार ने शाजापुर जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया।
डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सीईओ श्री किरार ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन व मार्गदर्शन में विकासखंड के रुके हुए कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्हाैने पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत में सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों से योजनावार जानकारी भी ली।
उन्होंने सभी कर्मचारियो से कहा की शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियावायन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री किरार ने प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया की जल्द ही जनपद पंचायत के गांवो का दौरा कर शासन की योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कहीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्केल, पूर्व सीईओ एच.एल. वर्मा, परियोजना अधिकारी सतीश शर्मा सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।