कलेक्टर RIJU बाफना ने खेतों में जाकर नुकसान का लिया जायजा
शाजापुर,आदित्य शर्मा। जिले के ग्राम मंगलाज एवं घनसोदा का कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने भ्रमण कर जिले में अचानक हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को खेतों में जाकर देखा।
कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे नुकसान के आंकलन के लिए दल बनाएं और तत्काल सर्वे कराएं। कलेक्टर ने ग्राम मंगलाज में किसान आनंदीलाल पाटीदार की प्याज की फसल तथा किसान बजरंग के गेहूं को हुए नुकसान को देखा। इसी तरह ग्राम घनसोदा में रामबाबु कुंभकार एवं दिनेश कुंभकार की गेहूं की फसल को भी देखा। इस दौरान उपस्थित किसानों ने हुए नुकसान की जानकारी दी। साथ ही किसानों ने अनुरोध किया कि नुकसान का आंकलन क्रॉप कटिंग के माध्यम से किया जाना चाहिये।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!