कलेक्टर-एसपी-विधायक ने की पूजा-अर्चना, मेले का शुभारंभ

शाजापुर/आदित्य शर्मा। नवरात्री पर्व पर जिले में समूचा माहौल भक्तिमय बना गया प्रथम दिवस मंदिरो के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजन-अर्चना करते दिखाई दिये। हर तरफ मां के जयकारे गूंजे। वहीं प्रसिद्ध अति प्राचीन मॉ राजराजेश्वरी माता मंदिर में घट स्थापना की गई। भक्त पूजा-अर्चना व भव्य आरती में बडी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। भक्तगणों ने धन-धान्य, सुख, शांति, समृद्धि की कामना ईश्वर से की गई। मंदिरो में ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरूष भी शामिल हुए। वहीं 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ घटस्थापना के साथ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, विधायक अरूण भीमावद, एसपी यशपाल राजपूत, नपा उपाध्यक्ष पं.संतोष जोशी ने किया। इस दौरान एडीएम बी.एस.सोंलकी, एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ डॉ.मधु सक्सेना, हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष पं.आशीष नागर, भाजयुर्मो जिला अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ
रामनवमी पर होगी पूर्णआहुति
कन्या भोज के साथ होगा समापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा स्टेशन रोड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मंगलवार से प्रतिदिन प्रातः5.00 बजे से सामूहिक गायत्री जप साधना, 7.30 बजे से 9 बजे तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख ट्रस्ट्री प्रदीप वैद्य ने बताया कि पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महाम्रतुंजय मंत्र से राष्ट्र के नव निर्माण, सुख, शांति, समृद्धि के लिए आहुतियां समर्पित की जा रही है।

इसके साथ प्रतिदिन विभिन्न संस्कार, मुंडन, अन्नप्राशन नामकरण, दीक्षा, विद्याआरंभ, जन्मदिवस, विवाह दिवस, पुंशवन, आदि संस्कार निशुल्क कराए जा रहे है। साथ ही इस चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर 14 अप्रैल को शक्तिपीठ पर परम पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित स्टॉल केन्द्र का शुभारंम्भ किया जायेगा। उन् हाैने बताया कि रामनवमी पर्व के दिन साधना, अनुष्ठान की पूर्णाहुति, कन्या भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। गायत्री परिवार  वरिष्ठ परिजन सर्वश्री चन्द्रप्रकाश मंडलोई, पं.सुरेश चन्द्र शर्मा, राजनारायण चौहान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, हरीश शर्मा, राघवेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, अशोक सलोकिया, हेमेन्द्र यादव, श्रीमती चन्दा शर्मा, गायत्री शर्मा, सपना मिश्रा, संगीता यादव, सीमा शर्मा ने सभी से उक्त कार्यक्रमों और पूर्णआहुति में शामिल होने का आग्रह किया है।

सूर्य को दियाअर्घ्य

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा पर मंगलवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक रूप से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष की अगवानी की गई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment