मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले पर धरना प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों द्वारा मंत्री भूपेन्द्र सिंह से इस्तीफे की मांग की जा रही है। 

दरअसल, लोकायुक्त की मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ जांच के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेन्द्र ंिसंह के बंगले पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment