शाजापुर में 5 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी, तैयारी में जुटे कांग्रेसी

शाजापुर, आदित्य शर्मा।  इम्फाल से शुरु हुई कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को नगर में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा के दौरान नगर में नुक्कड़ आमसभा भी होगी। सभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को स्थानीय विश्राम गृह में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त थे। विशेष अतिथि प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराडा, एआईसीसी सचिव महेन्द्र जोशी, वरिष्ठ नेता मनोज रजानी, रामवीरसिंह सिकरवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वरप्रताप सिंह थे।

प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सभा को ऐतिहासिक रुप देने का काम कार्यकर्ताओं का है। जिले से अधिकाधिक लोग सभा में शामिल हो यही हमारा उदेश्य है। भाजपा जो विकास की बात करती है उसकी नींव तो कांग्रेस ने ही रखी थी। एक दिन में सड़के नहीं बनी, एक दिन में डेम नहीं बने, एक दिन में इतने अस्पताल नहीं बने, किसी भी काम की तैयारी में समय लगता है। गरीब के कच्चे मकान से पक्के मकान बनाने की योजना कांग्रेस ने ही बनायी थी। राहुलजी देश की जनता को न्याय दिलाने हेतु गरीब के घर में सो रहे है। गरीब के साथ खाना खाते है। लोगों की पीडा समझ कर समाधान करते है। राहुलजी न्याय यात्रा को लेकर शहर में पहुँच रहे है। उनका स्वागत एतिहासिक भीड के साथ होना चाहिए। हम सब मिलकर देश को बचाने की दिशा में आगे बडेगे।

पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराडा ने कहा कि समय बदलता है। जो स्थिति आज काग्रेस की है वह कभी भाजपा की थी। हम सब मिल कर देश को बचाने की दिशा में आगे बडेगे। हमारा देश व संविधान बचा रहे यही न्याय यात्रा का उदेश्य है। राहुलजी भी उसी दिशा में कार्य कर रहे है। राहुलजी की नुक्कड़ सभा का लाभ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। राहुलजी के स्वागत का अक्सर हमें मिला है। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामवीरसिंह सिकरवार ने कहा कि  2014 से अब तक हजारों अस्त्र-शस्त्र के साथ चारों दिशाओं से भाजपा ने भारत के लोकतंत्र पर हमला बोला है.उनलोगों ने अलग अलग तरीके के औजारों से भारत के लोकतंत्र को कमजोर किया है।

बैठक को वरिष्ठ नेता मनोज रजानी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती रचना जैन, अशोक परमार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार ने भी संबोधित किया। बैठक में बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे। बैठक का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान ने किया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर युवा कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी। राहुल गांधी बदनावर में आयोजित युवा अधिकार यात्रा को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा- लोकसभा चुनाव में इस यात्रा का व्यापक प्रभाव पड़ेगा और इस बार लोकसभा चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट मिलेगी ऐसी हमें उम्मीद है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment