AJJAKS Dispute Resolved: चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

AJJAKS Dispute Resolved: चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

AJJAKS Dispute Resolved: भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ AJJAKS के प्रांताध्यक्ष का विवाद खत्म हो गया है। प्रांतीय सचिव डॉ.अनिल अर्गल ने बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी भोपाल द्वारा जारी अधिकृत मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के प्रांताध्यक्षों की सूची विधानसभा पटल पर रखी गई।

साथ ही अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल को जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि कुछ लोग अजाक्स संगठन के बैनर को बदनाम करने के उद्देश्य से शिकवा-शिकायत,सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।

वैधानिक AJJAKS पदाधिकारियों की जानकारी देने के लिए पत्र भी लिखा गया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/niwari-district-congress-executive-committee-announced/

पत्र का परीक्षण करने के उपरांत अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (कर्मचारी कल्याण संगठन) मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा शासन के समस्त विभागों को पत्र जारी कर चौधरी मुकेश मौर्य को म.प्र.अजाक्स का वैधानिक प्रांताध्यक्ष और श्री विशेष गढ़पाले (IAS) को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मान्य कर शासन से मांगपत्रों पर पत्राचार करने के लिए अधिकृत किया है।

चौधरी मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष एवं श्री विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ (IAS) कर्यवाहक प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स ने बताया कि संगठन में सब मिलजुल कर संगठनात्मक कार्य करेगें। संगठन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए संगठन वह सभी कार्य सेवा और समर्पण भाव से करेगा, जिससे अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश कर्मचारियों का बढ़ा 3% DA, आदेश जारी

प्रांताध्यक्षद्वय ने कहा कि यह संगठन केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुंचाने का भी कार्य प्रमुखता से करेगा।

इसके साथ ही छात्रावासों में एस सी/एस टी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो इस पर भी संगठन विशेष से रूप से शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।

संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अजाक्स भवन भोपाल में शीघ्र ही प्रांतीय एवं जिलापदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी उक्त आदेश से एस सी/एस टी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह और भ्रांति की स्थिति का समाधान होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है।
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व अनेक शुभ चिंतकों ने मध्य प्रदेश सरकार एवं सामान्य प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें – MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

इस दौरान श्यामलाल डोहरिया मुख्य स्टेट समन्वयक रामकिशोर दाहिया स्टेट संगठन समीक्षक व प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स पेंशनर्स एशोसिएशन, एस.डी.बंसकार प्रांतीय महासचिव, मुरारीलाल लिधोरिया, किशोर चौहान, दिनेश कुमार उमरैया प्रांतीय सचिव, संजय सिंह मुख्य अभियंता (PHE) विभाग इंदौर व प्रांतीय महसचिव के.एस.गंगवार, प्रांतीय प्रवक्ता नत्थू सिंह अहिरवार, प्रांतीय संयुक्त सचिव पुत्तू सिंह परिहार, डॉ.मनीष कुमार शेन्डे,

गजेन्द्र राजौरिया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षगणों में सर्वश्री अशोक कटारिया इंदौर, विमल जारवल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इंदौर, सुधीर राजनेगी जिलाध्यक्ष सिवनी, गिरीश दहायत जिलाध्यक्ष भोपाल, एल.आर.अहिरवार विदिशा, डॉ.विजय अरख सतना, एस.बी.इनवाती जिलाध्यक्ष छिन्दवाड़ा, राजेन्द्र सिंह धुर्वे सागर, फूलचंद सिंह मरावी जिलाध्यक्ष अनूपपुर, गया सिंह तेकाम जिलाध्यक्ष मैहर, राम कुशल दहायत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मैहर, बलबीर सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष कटनी, अर्जुन कोल जिला महासचिव कटनी, मुकेश बंसल एवं श्री विजय सिंघानिया सहित अनेकों अधिकारी एवं कर्मचारियों साथियों ने प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य एवं श्री विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS) कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष जी को बधाईयां प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़