राकेश यादव, सिवनी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता और मंडई मेले का आनंद लिया।

विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता में आसपास के लगभग 20 से 25 गांवों से छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला, दमखम और पहलवानी के हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रीना टेकराम बरकड़े, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









