मध्यप्रदेश•

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

उज्जैन/खबर डिजिटल/ उज्जैन के पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बगड़िया टावर में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग की वजह से टावर में अफरा-तफरी मच गई। इमारत की तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोगों के फंसे होने की सूचना है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नगर निगम और पुलिस की टीमें टावर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। मौके पर कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गरुड़ पुराण के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे लोग
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे टावर की तीसरी मंजिल पर आयोजित गरुड़ पुराण के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड की लंबी सीढ़ी की मदद से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर मौजूद महिलाएं सीढ़ी के सहारे नीचे उतरने में परेशानी महसूस कर रही हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम प्रयास कर रही है।

मौके पर प्रशासन और दमकल की टीमें तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, नगर निगम और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। टावर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

about 5 hours ago

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

about 8 hours ago

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

about 8 hours ago

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

about 8 hours ago

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

about 9 hours ago

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

about 9 hours ago

और पढ़ें

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर
सेलेब्रिटीज़

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?
मध्यप्रदेश

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर
मध्यप्रदेश

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह
मध्यप्रदेश

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
मध्यप्रदेश

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े
मध्यप्रदेश

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल
नेशनल न्यूज़