मध्यप्रदेश•

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही, बढ़ती लागत और जवाबदेही के अभाव को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के PAIMANA पोर्टल की रिपोर्ट ने मोदी सरकार के विकास मॉडल की असल तस्वीर देश के सामने रख दी है। सरकार एक तरफ बड़े-बड़े विकास के दावे करती है, लेकिन दूसरी तरफ हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं वर्षों की देरी और लागत में भारी वृद्धि का शिकार हो रही हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि देश की 1,853 केंद्रीय परियोजनाओं की लागत में लगभग ₹3.22 लाख करोड़ की वृद्धि दर्ज होना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इनमें से 25 बड़ी परियोजनाओं में ही ₹2.11 लाख करोड़ की अतिरिक्त लागत बढ़ी है। कुल लागत वृद्धि का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा इन 25 परियोजनाओं से जुड़ा है। यह जनता की मेहनत की कमाई और टैक्स के पैसे के साथ खुली लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि यदि ₹2.11 लाख करोड़ की अतिरिक्त राशि का इस्तेमाल शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता, तो लगभग 50 करोड़ रुपये प्रति स्कूल की लागत के हिसाब से 4,200 स्कूलों का निर्माण किया जा सकता था। लेकिन दुर्भाग्य है कि देश में विकास के नाम पर घोषणाएं और शिलान्यास तो खूब होते हैं, जबकि समय पर परियोजनाएं पूरी करने की जवाबदेही कहीं दिखाई नहीं देती।

जीतू पटवारी ने कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना की मूल स्वीकृत लागत ₹10,151 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹55,549 करोड़ तक पहुंच गई। एक ही परियोजना की लागत में इतनी बड़ी वृद्धि आखिर किसकी जवाबदेही तय करती है? क्या सरकार बताएगी कि इस आर्थिक बोझ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्णयकर्ताओं पर क्या कार्रवाई हुई?

उन्होंने कहा कि सुबनसिरी परियोजना की मूल लागत ₹6,285 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹26,076 करोड़ हो गई। आखिर परियोजनाओं की समयबद्ध निगरानी और वित्तीय अनुशासन के सरकार के दावे कहां चले गए?

जीतू पटवारी ने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना की मूल लागत ₹20,718 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹33,413 करोड़ तक पहुंच गई। बड़ी परियोजनाओं के नाम पर लगातार बजट बढ़ाया जा रहा है, लेकिन जनता को यह बताने वाला कोई नहीं है कि आखिर इस देरी और अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी किसकी है।

उन्होंने कहा कि हुबली-अंकोला रेल लाइन को मार्च 2005 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इसके पूरा होने का लक्ष्य मार्च 2030 कर दिया गया है। यानी एक परियोजना को पूरा करने में लगभग 25 साल से अधिक की देरी हो रही है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के विकास और जनता की उम्मीदों के साथ अन्याय है।

जीतू जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या विकास का अर्थ केवल शिलान्यास, उद्घाटन और प्रचार की तस्वीरें हैं? क्या जनता के टैक्स के पैसे की कोई जवाबदेही नहीं है? आखिर इन परियोजनाओं की लागत लगातार क्यों बढ़ रही है और समय-सीमा बार-बार क्यों बदली जा रही है?

जीतू पटवारी ने मांग की कि केंद्र सरकार सभी विलंबित परियोजनाओं की लागत वृद्धि, देरी के कारणों और जिम्मेदार अधिकारियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करे। साथ ही, परियोजनाओं में हुई अनियमितताओं और वित्तीय लापरवाही की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि देश को केवल शिलान्यास और उद्घाटन की तस्वीरें नहीं, बल्कि समय पर पूरी होने वाली परियोजनाएं, जनता के पैसे का पारदर्शी हिसाब और विकास की वास्तविक गारंटी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

about 5 hours ago

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

about 8 hours ago

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

about 8 hours ago

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

about 8 hours ago

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

about 9 hours ago

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

about 9 hours ago

और पढ़ें

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर
सेलेब्रिटीज़

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर
मध्यप्रदेश

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
मध्यप्रदेश

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह
मध्यप्रदेश

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
मध्यप्रदेश

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े
मध्यप्रदेश

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई
मध्यप्रदेश

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल