बिहार•

बिहार विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन यादव, कहा- जनता देगी जवाब…

बिहार/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी पर जमकर बरसे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल जब भी बोलते हैं तो देश और देशवासियों का अपमान ही करते हैं। वो विदेश जाते हैं तो वहां अपमान करते हैं। अब तो राहुल गांधी लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। लोकतंत्र में सबसे ज्यादा मान-सम्मान न्यायालयों का होता है। राहुल को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है।

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'कहां राम राज्य की कामना करने वाली महात्मा गांधी की कांग्रेस, कहां आज की राहुल गांधी की कांग्रेस। उन्हें न भाषा का ध्यान, न व्यवहार का ध्यान, न भाषण का ध्यान। कहां नेता प्रतिपक्ष पद को गौरवांवित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और कहां आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

खास खबर: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी लगाएंगे क्लास, खड़गे समेत एक्सपर्ट रहेंगे मौजूद - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया टाउन सीट पर किया प्रचार

16 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है। एक तरफ चुनावों में भाजपा की अजेय यात्रा जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की विजय यात्रा भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बलबूते ही बिहार का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की तस्वीर बदली है। आज बिहार से पलायन में कमी आई है। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देशभर में किसी को बिहार के युवाओं की क्षमता-योग्यता पर कोई शक नहीं है।

सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का बिहार और गया से विशेष नाता है। मेरी कुल देवी बराह माता भी यहां हैं। लगभग 2200 साल पहले सम्राट अशोक उज्जैन से युवराज बनकर बिहार लौटे और यहां राजा बने। गया की जनता का प्रेम एक बार फिर एनडीए गठबंधन को मिलेगा। सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व है। कोई भी जीवन में एक बार गया जी अवश्य आने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है। उज्जैन में भव्य महाकाल लोक बना है। यहां एक साल में 7 करोड़ लोग पहुंचते हैं। गया में भी भव्य लोक का निर्माण होना चाहिए। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य मंदिर बना चुका है। मथुरा में कृष्ण कन्हैया का भी भव्य मंदिर बनेगा।

मध्यप्रदेश किसान सम्मेलन: धनतेरस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों पर करेंगे धन वर्षा, पढ़ें पूरी खबर - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़