निलंबन के बाद फूटा राजेंद्र भारती का गुस्सा… घनश्याम सिंह को बता दिया डरपोक!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

निलंबन के बाद फूटा राजेंद्र भारती का गुस्सा… घनश्याम सिंह को बता दिया डरपोक!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू होने से लगभग 10 घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। रविवार रात करीब 10 बजे जारी आदेश में यह कार्रवाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने की। यह कार्रवाई कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत के बाद हुई। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्ष 2023 में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले राजेंद्र भारती ने इस उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया, भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भितरघात किया और चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी। साथ ही उन्होंने फंडिंग से जुड़े भी आरोप लगाए थे।

निलंबन के बाद राजेंद्र भारती का पलटवार
पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद राजेंद्र भारती ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में संभावित हार की आशंका से घनश्याम सिंह बौखला गए हैं और इसी कारण उन पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। भारती ने कहा कि उन्होंने पार्टी विरोधी कोई गतिविधि नहीं की और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं।

घनश्याम सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
राजेंद्र भारती ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान घनश्याम सिंह को भाजपा से जुड़े नेताओं का सहयोग मिला। उन्होंने दावा किया कि चुनावी फंड प्रबंधन में भी भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही। भारती ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने घनश्याम सिंह की चुनावी रणनीति में सहयोग किया। उन्होंने कहा,'जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।' साथ ही घनश्याम सिंह को 'डरपोक' बताते हुए कहा कि हार की आशंका के कारण वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

भोपाल में फिर लव जिहाद… हाथ में कलावा बांधकर युवती को कहा – I Love you

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान आई सामने
मतगणना से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को सार्वजनिक कर दिया है। पूर्व विधायक जैसे वरिष्ठ नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई से यह संकेत मिला है कि पार्टी चुनाव के दौरान सामने आए विवादों को लेकर सख्त रुख अपना रही है। निलंबन संबंधी आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी किया गया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान संपन्न होने के बाद पार्टी नेतृत्व के समक्ष राजेंद्र भारती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 30 जुलाई को भेजे गए पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि भारती ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के हितों के विपरीत कार्य किया और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर संगठन ने मामले पर विचार करने के बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

RSS की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… छात्र पर थाने में केस दर्ज

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़