मध्यप्रदेश•

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की धूम, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की धूम, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और आम नागरिकों की मौजूदगी रही। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिली।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से विशाल रैली निकाली गई। रैली अवंतीबाई चौक तक पहुंची और वापस उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं भगवान बिरसा मुंडा : ओमप्रकाश धुर्वे

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और जल, जंगल एवं जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजों द्वारा जंगलों और प्राकृतिक संपदा पर कब्जे तथा उनके दोहन का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समाज तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। डिंडौरी जिले में शिक्षा, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ रही हैं।

सभी समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों : रुद्रेश परस्ते

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक अधिकारों की रक्षा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके जीवन से सीख लेकर सभी समाजों को अन्याय और गलत कार्यों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न समाजों के लोगों का एक मंच पर एकत्रित होना सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। भगवान बिरसा मुंडा के विचार हमें समाज और राष्ट्र के हित में मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

प्रतिभाशाली छात्राओं का हुआ सम्मान, जिलेभर में आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

समनापुर क्षेत्र के ग्राम कोडोडीह में हाथी के कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत

about 9 hours ago

MP Rail Network: मध्यप्रदेश के इन शहरों की बदलने वाली है किस्मत, 4 लाइन के होंगे बड़े रेल रूट, 1000 नई ट्रेनें चलेंगी!

about 9 hours ago

आदिवासी छात्रावास के पुनर्निर्माण पर 2 दिन में फैसला करे सरकार, नहीं तो साबित होगा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है : उमंग सिंघार

about 10 hours ago

MP Politics: राहुल गांधी की करीबी नेत्री मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज नेता को सौंपी तेलंगाना की कमान!

about 10 hours ago

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का महाआंदोलन: पटवारी बोले- भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जुटेंगे लाखों लोग

about 10 hours ago

आलीराजपुर में न्यायोत्सव के तहत मैराथन और वॉकथॉन का आयोजन, युवाओं ने दिया न्याय एवं विधिक जागरूकता का संदेश

about 10 hours ago

और पढ़ें

समनापुर क्षेत्र के ग्राम कोडोडीह में हाथी के कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

समनापुर क्षेत्र के ग्राम कोडोडीह में हाथी के कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत

रेलवे का बड़ा फैसला! जल्द बंद हो सकता है RAC टिकट का नियम, मुसाफिरों को मिलेगी राहत
रेलवे

रेलवे का बड़ा फैसला! जल्द बंद हो सकता है RAC टिकट का नियम, मुसाफिरों को मिलेगी राहत

MP Rail Network: मध्यप्रदेश के इन शहरों की बदलने वाली है किस्मत, 4 लाइन के होंगे बड़े रेल रूट, 1000 नई ट्रेनें चलेंगी!
मध्यप्रदेश

MP Rail Network: मध्यप्रदेश के इन शहरों की बदलने वाली है किस्मत, 4 लाइन के होंगे बड़े रेल रूट, 1000 नई ट्रेनें चलेंगी!

आदिवासी छात्रावास के पुनर्निर्माण पर 2 दिन में फैसला करे सरकार, नहीं तो साबित होगा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है : उमंग सिंघार
मध्यप्रदेश

आदिवासी छात्रावास के पुनर्निर्माण पर 2 दिन में फैसला करे सरकार, नहीं तो साबित होगा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है : उमंग सिंघार

MP Politics: राहुल गांधी की करीबी नेत्री मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज नेता को सौंपी तेलंगाना की कमान!
मध्यप्रदेश

MP Politics: राहुल गांधी की करीबी नेत्री मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज नेता को सौंपी तेलंगाना की कमान!

आलीराजपुर में न्यायोत्सव के तहत मैराथन और वॉकथॉन का आयोजन, युवाओं ने दिया न्याय एवं विधिक जागरूकता का संदेश
मध्यप्रदेश

आलीराजपुर में न्यायोत्सव के तहत मैराथन और वॉकथॉन का आयोजन, युवाओं ने दिया न्याय एवं विधिक जागरूकता का संदेश

मठिया टोला में युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

मठिया टोला में युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Metro Alert: मेट्रो से सफर करने वालों को लगा बड़ा झटका, अगले 5 हफ्तों तक इन स्टेशनों पर थमे रहेंगे पहिए!
उपयोगी जानकारी

Metro Alert: मेट्रो से सफर करने वालों को लगा बड़ा झटका, अगले 5 हफ्तों तक इन स्टेशनों पर थमे रहेंगे पहिए!

जेल की सलाखों के पीछे गूंजा प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश, विद्यार्थियों ने गीत-नाटक से जगाई नई उम्मीद
मध्यप्रदेश

जेल की सलाखों के पीछे गूंजा प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश, विद्यार्थियों ने गीत-नाटक से जगाई नई उम्मीद