कान्हीवाड़ा। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के मठिया टोला में एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निलेश मरावी, पिता सिलेशिंग मरावी, निवासी मठिया टोला ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक ने रात के समय किस वक्त यह कदम उठाया, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। सुबह जब गांव के लोगों ने खेत में युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना कान्हीवाड़ा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है।









