ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा - जनसेवा हर कार्यकर्ता का प्रथम धर्म

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा - जनसेवा हर कार्यकर्ता का प्रथम धर्म

इंदौर/भोपाल/ खबर डिजिटल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को इंदौर प्रवास की शुरुआत खजराना स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना से की। गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री गणेश जी के चरणों में नमन कर राष्ट्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना कीं। ज्ञात रहे सिंधिया अपने 2 दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे है। खजराना गणेश जी दर्शन करने के बाद सिंधिया ने कहा कि हर शुभ कार्य से पूर्व प्रभु का आशीर्वाद लेना न केवल उनकी परंपरा, बल्कि उनकी पारिवारिक विरासत और व्यक्तिगत आस्था का भी अभिन्न हिस्सा है।

यह भी पढ़ें – छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में मंडल एवं जिला अध्यक्षों, विधायकों तथा संगठन की नई और पुरानी टीमों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने 'सेवा' को भारतीय जनता पार्टी का केवल नारा नहीं, बल्कि कार्य करने की मूल संस्कृति बताया और कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का सर्वप्रथम धर्म जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित है। साथ ही सिंधिया ने नीति निर्धारण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और जन संवाद के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मोदी सरकार ने पूरा किया डॉ मुखर्जी और राजमाता सिंधिया का सपना

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राजमाता विजयराजे सिंधिया ने मिलकर जनसंघ का बीज बोया था जो आज अंकुरित होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा रूपी वट वृक्ष का रूप ले चुका है। भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपनी विचारधारा से डिगा नहीं है। डॉ मुखर्जी और राजमाता सिंधिया ने देश में एक देश-एक विधान-एक प्रधान के मंत्र को लागू करने का सपना देखा था और गृहमंत्री जी की रणनीतियों से आखिरकार 370 की दीवार की टूट गई। आज जम्मू कश्मीर भारत के साथ मुख्यधारा में जुड़ कर उन्नति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल - Khabar Digital

जनसेवा है हर कार्यकर्ता का प्रथम धर्म

सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनसेवा, साधना और समर्पण के माध्यम से सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता, बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, “जनसेवा” को ही अपना प्रथम धर्म मानता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित भाजपा का हर कार्यकर्ता धरातल पर संगठन का चेहरा हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को जनता की हरसंभव निस्वार्थ सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए समर्पित रहना होगा।

यह भी पढ़ें – Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल - Khabar Digital

प्रधानमंत्री जी के पांच प्रणों को जन जन तक पहुंचाना है सबका दायित्व

केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हर मंडल और जिला अध्यक्ष योद्धा की तरह कार्य करे और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाए। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों को दिए गए पांच प्रण - विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, तथा नागरिक कर्तव्य का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन पाँच प्राणों को घर-घर तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता केवल प्रचारक नहीं, बल्कि समाज में परिवर्तन के जीवंत उदाहरण हैं।

बैठक में संगठन की नीतियों, सेवा ही संगठन की भावना, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा “वोकल फॉर लोकल” के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़