BJP स्थापना दिवस: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, बोले - कांग्रेस ने जिंदगी नर्क बना दी थी...

BJP स्थापना दिवस: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, बोले - कांग्रेस ने जिंदगी नर्क बना दी थी...
Shiv Sharan

भोपाल/जबलपुर khabar digital मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के तहत कार्य करते हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई संस्था है, उसकी कोई विचारधारा नहीं।

आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगगत हितों की कीमत पूरे देश ने वर्षों तक चुकाई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किया है कि कांग्रेस पार्टी की दो पीढ़ियां भी माफी मांगें तो भी कम है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।

MP Nigam Mandal Update: मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियों पर स्टॉप, लगी रोक, खंडेलवाल का फैसला

जन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ का गठन किया गया था, हम आज भी उसी विचारधारा को लेकर देश और जनता की सेवा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज अजेय पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है। ऐसे में आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी सरकार की जनहितैषी, जनकल्याणकारी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत भी किया।

कांग्रेस की वजह से जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया - डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की अपनी स्वयं की कोई विचारधारा नहीं है। देश की आजादी के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय जब वाराणसी में काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना करा रहे थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर को लेकर क्या कर रहे थे, देश जानता है।

प्रधानाध्यापिका का Video Viral, कुर्सी पर मैडम, पंखा करता नजर आया छात्र... - Khabar Digital

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण केसर की क्यारी वाली धरती जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध करते हुए आदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की। वर्ष 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर कलंट मिटाने का कार्य किया है। भाजपा ने सनातन संस्कृति के भाव से कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनवाकर दुनिया को दिखाया कि भारत एक भाव से कार्य कर रहा है।

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। वर्षों पहले देश के सर्वोच्च न्यायालय से तीन तलाक को लेकर फैसला दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने न्यायालय के फैसले के तहत मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की बजाय तुष्टिकरण करने लगी। तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कानून में संशोधन कर मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तीन तलाक को लेकर सख्त कानून बनाकर देश की लाखों मुस्लिम बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया है।

MP Sahkarita Chunav: मध्यप्रदेश में जल्द होगे सहकारिता चुनाव, मंत्री का ऐलान!

भाजपा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलने का कार्य कर रही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को प्रतिपादित करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी संवारने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारें लोगों का जीवन संवारने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देने के साथ गरीबों को पक्के आवास, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, पीने के लिए नल से शुद्ध जल, गांव-बस्ती तक पक्की सड़कों का जाल फैलाने का कार्य कर रहे हैं। हम लोग देश की धरती को भी भारत माता कहते हैं।

मध्यप्रदेश की सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने के साथ नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जल्दी ही महिलाओं को देश के संसद और राज्यों की विधानसभाओं में भी 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाने जा रही है।

MP Board News: MP बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म की 'सप्लीमेंट्री' प्रणाली

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं, संगठन को मजबूत बनाएं - श्री राकेश सिंह

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धि गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के सतत विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं कि कैसे जनता जर्नादन के हितों के लिए भाजपा संगठन और सरकार प्रतिबद्ध है।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री विजयराज पटैरिया, श्री सुरेश देशपाण्डे, श्री आनंद बर्नाड, श्री राजकुमार मेहता, श्री गोकुल केसरवानी, श्री सत्यप्रकाश खरे, श्री विजय बर्मन, श्री वीरेन्द्र गिरी गोस्वामी, श्री कमल गुमास्ता एवं श्री रामप्रकाश गर्ग का सम्मान किया।

PM Kisan Yojana 23th Kist: कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट - Khabar Digital

इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी परांजपे, जिला प्रभारी श्री आलोक संजर, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री व विधायक श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री राजकुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आशा गोटिया, श्रीमती मनोरमा पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज मंचासीन रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=iDpVACtjxUQ
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!