MP Mandi Bhav: लहसुन, सोयाबीन और गेहूं के ताजा भाव जारी, चिया सीड पहुंचा 21,500 रुपये क्विंटल

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों में मंगलवार को फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. नीमच मंडी में चिया सीड 21,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका जबकि लहसुन और औषधीय फसलों की मांग मजबूत रही. सीहोर में शरबती गेहूं के दामों में तेजी दर्ज की गई. वहीं भोपाल, मंदसौर और बैतूल मंडियों में भी गेहूं, सोयाबीन, चना और सरसों के भाव में बदलाव देखने को मिला.
MP Mandi Bhav: लहसुन, सोयाबीन और गेहूं के ताजा भाव जारी, चिया सीड पहुंचा 21,500 रुपये क्विंटल

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में मंगलवार को फसलों के दामों में अलग-अलग रुझान देखने को मिले. कहीं तेजी रही तो कहीं हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. प्रदेश की प्रमुख मंडियों में किसानों की उपज लगातार पहुंच रही है और खरीदी का काम अब अंतिम चरण में माना जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से मानसून की जल्द दस्तक की संभावना जताई जा रही है, इसलिए किसान भी तेजी से अपनी उपज बेचने में जुटे हैं ताकि बारिश से नुकसान न हो.

मंडी में आज का भाव

नीमच मंडी में इस बार औषधीय फसलों और अनाज के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिला. चिया सीड सबसे ऊंचे भाव पर बिका और इसकी कीमत 21,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. वहीं गिलोय और बबूल फली के भाव अपेक्षाकृत कम रहे. नागरमोथा और पलाश बीज की मांग बाजार में मजबूत बनी रही. लहसुन की क्वालिटी अच्छी होने पर किसानों को बेहतर दाम मिले. यहां गेहूं 2300 से 2750 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन 4100 से 4650 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में लहसुन और औषधीय फसलों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

कितने रुपये बिका क्या

मंदसौर मंडी में भी कई फसलों के दाम बदले हुए नजर आए. यहां लहसुन 2900 से 15800 रुपये तक बिका जबकि धनिया 12700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. सोयाबीन, गेहूं, चना और सरसों के भाव में भी हलचल बनी रही. चिया बीज और ईसबगोल जैसी फसलों की मांग भी अच्छी दर्ज की गई. बैतूल मंडी में सोयाबीन पीला 5900 से 7449 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया. गेहूं और मक्का के दाम सामान्य स्तर पर बने रहे जबकि तुअर और सरसों में भी किसानों को ठीक-ठाक भाव मिले. मसूर और चना की खरीदी भी जारी रही.

बैरसिया मंडी में गेहूं की आवक

राजधानी भोपाल की बैरसिया मंडी में गेहूं की आवक अच्छी रही. यहां गेहूं का अधिकतम भाव 2705 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. सोयाबीन 7400 रुपये तक बिकी जबकि लहसुन के अच्छे माल को 14800 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत मिली. सरसों और बंगाल चना के दाम भी स्थिर बने रहे.सीहोर मंडी में मशहूर शरबती गेहूं की मांग लगातार बढ़ रही है. यहां शरबती गेहूं 4642 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. लोकवन और मालवराज गेहूं के भाव में भी मजबूती देखने को मिली. व्यापारियों का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता वाले गेहूं को बाजार में अच्छी कीमत मिल रही है. वहीं ईद के चलते 28 मई को मध्यप्रदेश की कई मंडियों में कारोबार बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़