MP Rajya Sabha Election: BJP ने तीसरी सीट से खींचे हाथ? नहीं उतारेगी उम्मीदवार, समझे पूरा सियासी गणित

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. पार्टी तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने से बच सकती है. जानिए विधानसभा का पूरा गणित, कांग्रेस की स्थिति और चुनावी समीकरण.
MP Rajya Sabha Election: BJP ने तीसरी सीट से खींचे हाथ? नहीं उतारेगी उम्मीदवार, समझे पूरा सियासी गणित

मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं. राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान प्रस्तावित है और चुनावी गणित को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं.वर्तमान स्थिति की बात करें तो राज्य की इन तीन सीटों में से दो सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में है. मौजूदा विधानसभा संख्या बल को देखते हुए बीजेपी का दो सीटों पर जीत दर्ज करना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं यदि कोई अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम नहीं होता है तो कांग्रेस भी अपनी एक सीट आसानी से बचाने की स्थिति में दिखाई दे रही है.

तीसरे सीट पर उम्मीदवार उतारने से बच रही है बीजेपी

हाल के दिनों में यह चर्चा जोरों पर थी कि बीजेपी तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतार सकती है. इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि प्रदेश की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम और कांग्रेस के कुछ विधायकों से जुड़े कानूनी मामलों का फायदा उठाकर पार्टी अतिरिक्त सीट हासिल करने की कोशिश कर सकती है. हालांकि अब पार्टी सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं, वे इस संभावना को कमजोर करते नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा गणित यहां समझिये

जानकारी के अनुसार बीजेपी फिलहाल तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार उतारने के पक्ष में नहीं है. इतना ही नहीं, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस मुद्दे पर नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की सलाह दे रहा है. शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि उम्मीदवारों को लेकर किसी प्रकार की अनावश्यक अटकलें या विवाद खड़े न हों. यदि विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए 58 मतों की आवश्यकता होती है. ऐसे में बीजेपी अपनी दो सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन इसके बाद उसके पास पर्याप्त वोट शेष नहीं बचेंगे जिससे वह तीसरी सीट पर भी मजबूत दावा पेश कर सके.

राजनीतिक जानकारों का क्या है मानना

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी को विपक्षी खेमे से अतिरिक्त समर्थन जुटाना पड़ेगा. यही कारण है कि पार्टी फिलहाल जोखिम लेने के बजाय केवल दो सीटों पर ध्यान केंद्रित करती दिखाई दे रही है. संख्या बल के मौजूदा समीकरणों को देखते हुए तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की संभावना काफी कम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़