MP Politics: BJP करेगी खेला, तीसरे उम्मीदवार को लेकर सरप्राइज, क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अलर्ट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा के तीसरा उम्मीदवार उतारने की अटकलों के बीच कांग्रेस क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर सतर्क नजर आ रही है. जानिए पूरा सियासी समीकरण.
MP Politics: BJP करेगी खेला, तीसरे उम्मीदवार को लेकर सरप्राइज, क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अलर्ट

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी माहौल लगातार गर्म होता दिखाई दे रहा है. हालांकि विधानसभा में संख्या बल के आधार पर कांग्रेस अपनी सीट को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, लेकिन क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं पार्टी की चिंता बढ़ा रही हैं. राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की संभावित रणनीति को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि पार्टी आखिरी समय में तीसरे उम्मीदवार की घोषणा कर चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है.

अंतिम समय में बड़ा दांव चल सकती है भाजपा

भाजपा पहले ही दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. इसके बावजूद पार्टी की ओर से तीसरे प्रत्याशी को लेकर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सूत्रों के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले भाजपा कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकती है. पार्टी के कई नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान भी इन चर्चाओं को और बल दे रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा विपक्ष पर दबाव बनाने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर भाजपा की नजर

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर मतभेदों की खबरें सामने आई थीं. इसी बीच कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठक में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने भी चर्चाओं को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि विधायक जयवर्धन सिंह, योगेंद्र सिंह बाबा और वीर सिंह भूरिया बैठक में शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा एक अन्य विधायक की गैरमौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. भाजपा इसी स्थिति को अपने लिए अवसर के रूप में देख रही है.

क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी बड़ी चुनौती

कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चिंता क्रॉस वोटिंग की संभावना को माना जा रहा है. भले ही पार्टी के पास आवश्यक संख्या बल मौजूद हो, लेकिन चुनाव के दौरान एक भी अप्रत्याशित घटनाक्रम राजनीतिक समीकरण बदल सकता है.

सभी की नजरें भाजपा के अगले कदम पर

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून निर्धारित है, जबकि मतदान 18 जून को होगा. ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. अब प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारकर चुनाव को और रोमांचक बनाएगी या फिर मौजूदा रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी. इसका जवाब जल्द ही सामने आ सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़