MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, जीतू पटवारी को मिल सकता है अहम पद

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

राज्यसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है. दिग्विजय सिंह ने हाल ही में घोषित कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. ऐसे में जीतू पटवारी का नाम सबसे आगे है.
MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, जीतू पटवारी को मिल सकता है अहम पद

राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान कराने का कार्यक्रम घोषित किया है. इनमें मध्यप्रदेश की तीन महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं, जिन पर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीन सांसदों का कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है. इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh और भाजपा के नेता जॉर्ज कुरियन और डॉ सुमनेर सिंह सोलंकी शामिल हैं. इन सीटों को लेकर अब प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं और दोनों दलों के भीतर चर्चाओं का दौर जारी है.

जीतू पटवारी का नाम आ रहा है सामने

सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की तरफ से हो रही है, क्योंकि दिग्विजय सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उनके पीछे हटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहा है. हालांकि कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा में कमजोर संख्याबल और विधायकों की स्थिति को लेकर बनी हुई है. यही वजह है कि पार्टी को हर कदम बेहद सावधानी से उठाना पड़ रहा है.

किस दल को मिलेगा समर्थन

राजनीतिक गणित को और मुश्किल बनाने वाली बात यह है कि दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो चुकी है. वहीं विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा भी इस चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा बीना विधायक निर्मला सप्रे की स्थिति को लेकर भी अभी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि उनका समर्थन किस दल को मिलेगा. इन परिस्थितियों ने कांग्रेस की चिंता और बढ़ा दी है.

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज

मध्यप्रदेश में होने वाला यह राज्यसभा चुनाव अब केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा है. इसे राजनीतिक ताकत, संगठनात्मक एकजुटता और विधायकों की निष्ठा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. भाजपा अपने मजबूत संख्याबल के भरोसे बढ़त बनाए रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती से जूझ रही है. 18 जून को होने वाला मतदान प्रदेश की राजनीति में आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़