MP BJP में सबकुछ ठीक नहीं? सिंधिया समर्थक विधायक ने दो मंत्रियों को हटाने की मांग की, कहा- जिम्मेदारी से मुक्त करना

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश में BJP विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है. सिंधिया समर्थक विधायक ने मंत्रियों को नकारा बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की. बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.
MP BJP में सबकुछ ठीक नहीं? सिंधिया समर्थक विधायक ने दो मंत्रियों को हटाने की मांग की, कहा- जिम्मेदारी से मुक्त करना

मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए दो मंत्रियों के कामकाज और व्यवहार पर सवाल उठाए तथा उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग तक कर डाली.विधायक के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. खास बात यह है कि जिन मंत्रियों पर उन्होंने निशाना साधा, उन्हें भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है. ऐसे में यह मामला भाजपा के भीतर चर्चा का विषय बन गया है.

सिंधिया समर्थक माने जाते हैं पन्नालाल शाक्य

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य लंबे समय से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं. हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा था कि गुना किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है और क्षेत्र में किसी का एकाधिकार नहीं चलने दिया जाएगा. उस वक्त भी उनके बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब एक बार फिर उन्होंने सरकार के दो मंत्रियों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समय जो जनप्रतिनिधि लोगों के साथ खड़े नहीं होते, उन्हें मंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए.

https://twitter.com/INCMP/status/2060699313932734797?

मंत्री पद को लेकर भी दिया बड़ा बयान

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करना चाहिए. उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि योग्य और उच्च शिक्षित लोगों को मंत्री पद पर अवसर मिलना चाहिए. इस दौरान उन्होंने शिक्षा के स्तर को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने वाले लोगों में पर्याप्त योग्यता होना जरूरी है.

बिजली समस्या के दौरान जताई नाराजगी

जानकारी के अनुसार पन्नालाल शाक्य क्षेत्र में बिजली कटौती से जुड़ी शिकायतों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि कुछ मंत्री केवल दिखावे की राजनीति करते हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं के समाधान पर अपेक्षित ध्यान नहीं देते. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक मंत्री का व्यवहार ऐसा है कि वे दूसरे जनप्रतिनिधियों को महत्व नहीं देते. विधायक ने कहा कि जनता ऐसे नेताओं से जवाब चाहती है जो वास्तव में क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए काम करें. विधायक के इन बयानों के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक ही मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं तो सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. फिलहाल यह बयान प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़