MP News: बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक... मतभेदों के चलते उठाया कदम!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP News: बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक... मतभेदों के चलते उठाया कदम!

अनूपपुर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति नरेंद्र सिंह मरावी के बीच वैवाहिक संबंध अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गए हैं। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम स्थित जिला न्यायालय ने दोनों की पारस्परिक सहमति के आधार पर विवाह विच्छेद की डिक्री पारित कर दी है। दोनों का विवाह 23 नवंबर 2017 को राजेंद्रग्राम में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद उभरने लगे और परिस्थितियां ऐसी बनीं कि करीब पांच वर्षों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

बेटी के जन्म के बाद बढ़े मतभेद
विवाह के बाद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी कुछ समय तक राजेंद्रग्राम में साथ रहे। 20 जून 2019 को दोनों के यहां बेटी गिरिशा का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने लगा। धीरे-धीरे स्थिति ऐसी हो गई कि दोनों का आपसी संपर्क भी लगभग समाप्त हो गया। इसके बाद 5 मई 2021 से दोनों अलग रहने लगे। न्यायालय में प्रस्तुत याचिका में हिमाद्री सिंह ने कहा कि अब दोनों के बीच साथ रहने की कोई संभावना नहीं बची है और उनका वैवाहिक जीवन व्यावहारिक रूप से समाप्त हो चुका है। दोनों ने न्यायालय के समक्ष आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की इच्छा जताई। खास बात यह रही कि कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ किसी तरह का आरोप नहीं लगाया।

Book Khaki Vardi ka Yoddha: पढ़ें IPS स्व. विजय रमन के किस्से… कैसे डाकू पान सिंह तोमर, भोपाल गैस त्रासदी के भयावह का किया...

बेटी मां के साथ रहेगी, खर्च उठाएंगी हिमाद्री सिंह
अदालत के समक्ष दोनों पक्षों ने बेटी गिरिशा की देखभाल को लेकर भी अपनी सहमति स्पष्ट की। तय किया गया कि बेटी अपनी मां हिमाद्री सिंह के साथ रहेगी। उसकी परवरिश, पढ़ाई, इलाज और भविष्य में विवाह से संबंधित सभी खर्च हिमाद्री सिंह स्वयं वहन करेंगी।
हिमाद्री सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने या अपनी बेटी के लिए नरेंद्र सिंह मरावी से किसी प्रकार के भरण-पोषण अथवा गुजारा भत्ते की मांग नहीं करेंगी। इसके अलावा शादी के दौरान मिले उपहारों और आभूषणों को लेकर भी दोनों के बीच कोई विवाद नहीं होने की बात अदालत के सामने कही गई।

छह महीने तक सुलह की कोशिश, लेकिन नहीं बनी बात
विवाह विच्छेद की प्रक्रिया के दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों को पुनर्विचार और सुलह के लिए छह महीने का समय दिया था। इस अवधि में दोनों के बीच समझौता कराने और वैवाहिक संबंध को बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद दोनों ने न्यायालय को बताया कि अब पति-पत्नी के रूप में दोबारा साथ रहना संभव नहीं है। दोनों अपनी इच्छा से विवाह विच्छेद चाहते हैं। इसके बाद न्यायालय ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13-बी के प्रावधानों के तहत पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद की डिक्री पारित कर दी।

अधिवक्ता ने की न्यायालय के आदेश की पुष्टि
नरेंद्र सिंह मरावी की ओर से न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ता विनोद सिंह बनाकर ने भी विवाह विच्छेद के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजेंद्रग्राम न्यायालय ने दोनों पक्षों की पारस्परिक सहमति के आधार पर विवाह विच्छेद का आदेश जारी किया है। वहीं नरेंद्र सिंह मरावी ने भी बताया कि विवाह विच्छेद का निर्णय दोनों की आपसी सहमति से हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी न्यायालय का पूरा आदेश स्वयं नहीं देखा है।

MP e-scooty distribution: मेधावी बच्चों को मिलेगी ई-स्कूटी, 16 को मुख्यमंत्री मोहन इन बच्चों को करेंगे सम्मानित

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़