Ujjain Breaking News: अचानक भरभराकर गिरा ऐतिहासिक महाकाल द्वार... 14वीं शताब्दी का प्राचीन द्वार

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Ujjain Breaking News: अचानक भरभराकर गिरा ऐतिहासिक महाकाल द्वार... 14वीं शताब्दी का प्राचीन द्वार

उज्जैन/खबर डिजिटल/ उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पुराने महाकाल थाने के समीप स्थित सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल के पास मौजूद ऐतिहासिक महाकाल द्वार अचानक भरभराकर गिर गया। यह प्राचीन द्वार करीब 14वीं शताब्दी का बताया जा रहा है और लंबे समय से उज्जैन की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा रहा है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, द्वार के आसपास निर्माण और गहरी खुदाई का काम भी चल रहा था।

पुराने शहर से जोड़ने वाला रास्ता
बताया जाता है कि यह प्राचीन द्वार महाकाल मंदिर क्षेत्र को पुराने शहर से जोड़ने वाले मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा था। श्रद्धालु चढ़ाव के रास्ते इस द्वार से होकर महाकाल मंदिर से पुराने शहर की ओर आते-जाते थे। द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं भी स्थापित थीं, जिसके चलते इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता था।

निर्माण कार्यों का असर
द्वार के आसपास लगातार चल रहे निर्माण और विकास कार्यों के बीच इसके धराशायी होने से ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, द्वार के समीप भारी मशीनों से खुदाई का काम किया जा रहा था और पर्याप्त सुरक्षात्मक उपायों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि द्वार गिरने के दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अब इस ऐतिहासिक संरचना के गिरने के कारणों और निर्माण कार्य के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

Exclusive News: शराब पीने वाले कुछ दिन रख लें परहेज… मिलावटी शराब ने कई लोगों की जीवन लीला की समाप्त

गंभीर चिंता का विषय
उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास विकास और निर्माण कार्यों के बीच एक प्राचीन ऐतिहासिक द्वार का गिरना शहर की विरासत और उसके संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ऐतिहासिक संरचना के संरक्षण को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sajjan-verma-kailash-vijayvargiya-students-ki-goonj-rahul-gandhi-indore/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़