Special News: लाड़लियों के बाद Gen-Z लाड़लों हो जाओ तैयार... ऐसी रील बनाओ और पाओ पूरे 1 लाख रुपये

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Special News: लाड़लियों के बाद Gen-Z लाड़लों हो जाओ तैयार... ऐसी रील बनाओ और पाओ पूरे 1 लाख रुपये

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। भाजपा युवा मोर्चा ने ‘वॉइस ऑफ यंग इंडिया’ नाम से अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को 2 से 3 मिनट की रील बनाकर अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी रचनात्मकता के जरिए देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार रखने होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित भी किया जाएगा।

विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर बनानी होगी रील
‘वॉइस ऑफ यंग इंडिया’ अभियान में युवाओं के लिए पांच अलग-अलग विषय तय किए गए हैं। इनमें विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषय शामिल हैं। युवा मोर्चा की टीम स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों को अभियान से जोड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य युवाओं को केवल दर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी बात रखने वाले सक्रिय भागीदार के रूप में जोड़ना है। रील के माध्यम से युवा अपने विचार, रचनात्मकता और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय सामने रख सकेंगे।

फेसबुक पर अपलोड हो रही युवाओं की रील्स
अभियान के तहत तैयार की जा रही रील्स को युवा मोर्चा के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। इसके जरिए प्रतियोगिता को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।दरअसल, भाजपा का यह अभियान उस युवा वर्ग को सीधे जोड़ने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो पारंपरिक राजनीतिक कार्यक्रमों की तुलना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय है।

BJP News: बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी नियुक्तियां… मोर्चा प्रभारियों का ऐलान

पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कार भी तय किए गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले युवा को 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान के विजेता को 50 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल टॉप-10 युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। पुरस्कार और सम्मान के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने और उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।

रील्स के जरिए सीधा यूथ कनेक्ट
भाजपा युवा मोर्चा का यह अभियान पार्टी के पारंपरिक कार्यक्रमों से हटकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रील्स के जरिए जहां युवाओं को अपनी बात रखने का मंच मिल रहा है, वहीं भाजपा भी डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय युवा वर्ग के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को अभियान की जानकारी दे रहे हैं। आने वाले दिनों में अभियान का दायरा बढ़ाने और इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

MP News: तीन पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस… नरोत्तम मिश्रा को 2028 तक नया आवंटन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़