P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे दो युवकों की मौतएक...

अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे दो युवकों की मौतएक हफ्ते में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, लगातार हो रही दुर्घटनाओं से दहशत


अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे दो युवकों की मौत
एक हफ्ते में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, लगातार हो रही दुर्घटनाओं से दहशत
कटनी– स्लीमनाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के फोरलेन बाईपास पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की स्कूटी क्रमांक MP 21 ZC 1363 पर सवार दो युवक बरगी मोहल्ला से पीर बाबा, कटनी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान तेवरी बाईपास के पास खेल मैदान के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया।
हादसे में मृतक की पहचान राजू कोल पिता मुन्नीलाल कोल (उम्र 35 वर्ष) निवासी बरगी मोहल्ला, थाना सिहोरा, जिला जबलपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट