कटनी, 2 अक्टूबर। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन गुरुवार को कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में उत्साहपूर्वक हुआ। समापन अवसर पर सामूहिक श्रमदान कर पार्क परिसर की सफाई की गई तथा विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण शामिल हुए।
समारोह के दौरान अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 12 सफाई मित्रों, नगर के 3 ब्रांड एंबेसडर्स एवं निगम के 3 स्कूल प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की और नागरिकों से स्वच्छता को आदत बनाने का आह्वान किया।
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा संपन्न : पौधारोपण और सफाई मित्रों का सम्मान
सम्बंधित ख़बरें


