Female Dogs Periods : कुत्तों में भी होते हैं पीरियड्स? क्या आप जानते है...

Female Dogs Periods : आज की समय में कुत्तों को पालना एक ट्रेंड बन गया हैं। खास तौर पर बड़े शहरों मेट्रो सिटी में कुत्तों को घरों में अधिक पाला जाने लगा है। कई लोग तो एनिमल लवर के चलते घरों में कुत्ते, बिल्लियां पालते है।

लोग भले ही घरों में कुत्तों को पालते है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुत्तों को भी पीरियड्स आते है? जी हां इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को पता है। आपको बता दें कि फीमेल डॉग को पीरियड्स आते है और किस लिए आते है? इसके पीछे का क्या कारण है आइए आपको बताते है...

एक रिपोर्ट के अनुसार फीमेल डॉग के पीरियड्स का समय करीब 2 से 3 सप्ताह होता है। इस समय वह काफी कमजोर महसूस करती है। ऐसे में फीमेल डॉग को काफी देखभाल की आवश्यकता होती है। आपको बता दें कि फीमेल डॉग को पीरियड्स की शुरूआत 6 से 10 माह की उम्र में ही हो जाती है। उन्हें साल में दो पर पीरियड्स का सामाना करना पड़ता है।

पीरियड्स आने का ऐसे लगता है पता!

बता दें कि फीमेल डॉग को पीरियड आने से पहले वह अपने वल्वे को जीभ से चाटना शुरू कर देती है, यानी वह जीभ से साफ करती है। इसे साथ ही उसे वल्वे में सूजन भी आ जाती है। फीमेल डॉग की इस हरकत से पता लगता है कि वह उसे पीरियड आने वाले है। साथ ही पीरियड्स के दिनों में वह खाना पीना भी कम कर देती है।

रहता है खून के रिसाव का खतरा

फीमेल डॉक को पीरियड्स के दौरान खून के रिसाव का खतरा बना रहता है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है, लेकिन ऐसे समय में फीमेल डॉग को डायपर या पैंट्स पहना सकते हैं। वही इस दौरान फीमेल डॉग को दूसरे डॉग से दूर रखना चाहिए। साथ ही पीरियड्स के दौरान कुत्तों को गर्म खाना नहीं देना चाहिए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment