उमरियापान.खबर डिजिटल. अंकित झारिया:- मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में बुधवार से भगवान गणेश की स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणपति बप्पा मोरया के नारों से गलियां और चौक गूंज उठे। पूरे दिनभर सड़कों पर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को लेकर जाते नजर आए।
उमरियापान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजारों में पिछले कई दिनों से गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों के गांव-गांव में पूजा पंडाल बनाए गए और अलग-अलग मुद्राओं में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने घरों और पंडालों में विधि-विधान से गणपति स्थापना कर लड्डुओं का भोग अर्पित किया। इस बार कई पर्यावरण प्रेमियों ने मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंदिरों और पंडालों में 27 अगस्त से शुरू हुआ यह पर्व दस दिनों तक भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जाएगा।
गणेशोत्सव की धूम, गाजे-बाजे के साथ हुई गणपति स्थापना,गणपति बप्पा मोरिया के लगे जयकारे,ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह विराजे गणपति
सम्बंधित ख़बरें


