P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहापौर पुष्यमित्र भार्गव के इंदौर मॉडल की धूम… देपालपुर में होगा लागू

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इंदौर मॉडल की धूम… देपालपुर में होगा लागू

इंदौर नगर निगम बनेगा मेंटर

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर स्वच्छता में लगातार नंबर वन आने के साथ अपनी पड़ोसी नगर परिषद को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए आगे आया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के विजन के साथ इंदौर मॉडल देपालपुर नगर परिषद में भी लागू किया जाएगा। सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और देपालपुर नगर परिषद के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए गए हैं। देपालपुर नगर परिषद को भी स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर 1 बनाने हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की शुरुआत
14 नवंबर 2025 शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने देपालपुर नगर परिषद में तीन कचरा गाड़ी एवं 7 हजार डस्टबिन का लोकार्पण किया, इस दौरान स्वच्छता वार्ड रैंकिंग तथा स्वच्छता गीत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रवण सिंह चावड़ा, चिंटू वर्मा, श्रीमती अनीता महेश पुरी गोस्वामी, अश्विनी शुक्ल अन्य सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं देपालपुर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।

स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ‘स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान’ के अंतर्गत नगर परिषद देपालपुर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्य बाजारों के स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारी बंधुओं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने डस्टबिन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही, ट्रेंचिंग ग्राउंड में किए जा रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

देपालपुर में इंदौर का स्वच्छता मॉडल
देपालपुर नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए इंदौर नगर निगम को मेंटर शहर के रूप में चुना गया है। इसके अंतर्गत इंदौर मॉडल पर सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सेग्रीगेशन और जनजागरूकता अभियान को सुदृढ़ किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट