डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले के युवा कलाकारों के उत्साह और ऊर्जा का अनूठा संगम बुधवार की सुबह देखने को मिला, जब जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में चयनित 29 प्रतिभाशाली कलाकारों का दल शहडोल संभाग स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए डिंडौरी से रवाना हुआ। दल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय से सुबह 7 बजे बस द्वारा होटल शुभम पैलेस, शहडोल के लिए प्रस्थान किया।
युवा कलाकारों में दिखा जोश और उमंग
दल का नेतृत्व टीम मैनेजर सियाराम बर्मन (संगीत शिक्षक) और सुश्री शिक्षा डेहरिया (डांस शिक्षिका, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव) द्वारा किया जा रहा है। रवाना होने से पूर्व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी कलाकारों को उत्साहपूर्वक विदा करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कलाकार 7 विधाओं में करेंगे कौशल का प्रदर्शन
सामूहिक लोकनृत्य – अभिषेक कुमार गर्मे, सत्यम झारिया, अमित कुमार परस्ते, कामना धुर्वे, कौशिकी धुर्वे, वर्षा देवी धुमकेती, रिद्धि साहू, वंदना देशमुख, याचना धुर्वे, प्रतीक्षा सिंह।
सामूहिक लोकगीत – आशीष उद्दे, पुष्पेंद्र कुमार, रिंकू झारिया, संजय अहिरवार, हर्ष कुमार झारिया, रीत सोनवानी, कृतिका यादव, अंबिका यादव, अंशिका गुप्ता, वर्षा नंदा।
भाषण प्रतियोगिता – प्रतिका पाण्डेय, शायना खान।
कविता लेखन – रागिनी ब्यौहार, गरिमा यादव।
चित्रकला – धरा मरावी, अबीर नामदेव।
कहानी लेखन – उर्वशी गोस्वामी, भारती सोनवानी।
विज्ञान मेला – मानसी परस्ते।
वरिष्ठों ने की कलाकारों को शुभकामनाएं
दल को विदा करते समय जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया, रोशन बाबू झारिया, राजकुमार धुर्वे,सहित कलाकारों के परिजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विदाई अवसर पर सभी ने आशा व्यक्त की कि जिले के ये युवा कलाकार अपनी प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता से शहडोल संभाग में डिंडौरी का परचम लहराएंगे और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।


