कटनी।सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के अनुसार शहर के पीर बाबा बायपास क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ, जिससे बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | सड़क हादसापीर बाबा बायपास में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें


